चम्पावत, मई 25 -- नबी, बनबसा। एसओजी और पुलिस ने नशे के 1200 कैप्सूल के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चेकिंग के दौरान स्ट्रांग फॉर्म बनबसा के पास बाइक संख्या यूके 06 एआर 3854 में सवार कामिल अंसारी और वसीम अंसारी उर्फ लल्ला दोनों निवासी इस्लामनगर, खटीमा की तलाशी ली। तलाशी में पांच बॉक्स में रखी 1200 पायवोक्सी स्पास प्लस कैप्सूल बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कैप्सूल सना मेडिकल नवाबगंज बरेली से खरीद कर लाए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...