चम्पावत, मार्च 7 -- बनबसा में एसओजी और बनबसा पुलिस ने तीन स्मैक तस्कर दबोचे। तीनों से 13 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक एसओजी टीम ने चेकिंग के दौरान हुड्डी नदी, जगबुड़ा पुल के पास अमन चंद से 04.75 ग्राम, विपिन आर्या से 4.83 और दिनेश चंद से 3.52 ग्राम स्मैक बरामद हुई। तीनों ने बताया कि वे नानकमत्ता निवासी अजय उर्फ अंकित से स्मैक खरीद कर लाए थे। टीम में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, हेड कांस्टेबल मतलूब खान, उमेश राज, ललित चौधरी, कुलदीप सिंह, सूरज कुमार, राजकुमार, नासिर शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...