चम्पावत, मार्च 26 -- बनबसा के हुड्डी नदी में जल भराव से निजात मिल सकेगी। यहां रिवर ड्रेसिंग एवं चैनलाइजेशन का कार्य कराया जाएगा। आपदा प्रबंधन की बैठक में ये निर्णय लिया गया। चम्पावत कलक्ट्रेट में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक हुई। बैठक में वर्षा काल के दौरान हुड्डी नदी से होने वाले जलभराव से होने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई। बताया गया कि हुड्डी नदी से जलभराव से आनंदपुर, देवपुरा, पचपखरिया आदि क्षेत्रों में भू-कटाव के साथ कृषि भूमि, भवनों एवं अन्य संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचता है। तय किया गया कि यहां रिवर ड्रेसिंग एवं चैनलाइजेशन का कार्य कराया जाएगा। वन क्षेत्र में मौजूद मलबे का चुगान नहीं किया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, एसपी रेखा यादव, डीएफओ हल्द्वानी हिमांशु बागड़ी, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.