पीलीभीत, जुलाई 21 -- पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते यूपी के कई जिलों में अब बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। बनबसा बैराज से सोमवार शाम तीन बजे शारदा नदी में 1.43 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पानी छोड़े जाने के बाद पीलीभीत में प्रशासन ने बाढ़ की आशंका को देखते हुए नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क कर दिया है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग सक्रिय हो गए और संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी। वहीं जिले में भारी बारिश और जलजमाव के कारण मंगलवार को आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने शारदा नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा...