गढ़वा, अप्रैल 7 -- गोदरमाना, प्रतिनिधि। रंका प्रखंड के चुटिया पंचायत के अंतर्गत खराब पड़े चापाकल और जल मीनार को दुरूस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। उसी क्रम में गोदरमाना में पिछले 6 माह से बंद पड़े चापाकल की मरम्मत सोमवार को की गई। मालूम हो कि हिन्दुस्तान के 31 मार्च के अंक में गोदरमाना में कई चापाकल खराब शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। गोदरमाना में स्वर्गीय दुखी के घर के पास का चापाकल खराब हो जाने से आसपास के लोगों को हर दिन को 100 से 200 मीटर दूरी पर स्थित चापाकल से पानी लाना पड़ रहा था। दुर्गा मंदिर के पास स्थित चापाकल भी खराब पड़ा था। उससे मंदिर आने वाले भक्तों को भी परेशानी हो रही थी। पंचायत में नये और पुराने मिलाकर करीब 150 चापाकल और 20 जल मीनार हैं। उनमें बिगड़े हुए चापाकलों को बनवाया जा रहा है। कुल मिलाकर अब तक 60 से अधिक चापाक...