उन्नाव, जनवरी 22 -- फतेपुर चौरासी। गंगा नदी की बाढ़ में बहे 25 करोड़ के मार्ग को बनाने में भारी भरकम बजट की आवश्यकता है। इसमें देरी होगी तो इसके लिए अब वैकल्पिक मार्ग का रास्ता साफ हुआ है। काली मिट्टी शिवराजपुर मार्ग पर बनाये जा रहे इस वैकल्पिक मार्ग को बनाने में करीब 14 दिन का समय लगेगा। साथ ही 600 मीटर कच्चे मार्ग के बनने से 50 किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर का झाम भी खत्म होगा। असल मे एक दशक पहले शिवराजपुर-कालीमिट्टी मार्ग का निर्माण 25 करोड़ रुपए से हुआ था। कई बार बाढ़ आई और यह क्षतिग्रस्त हुआ पर बहा नही। साल 2025 की बरसात और गंगा के उफान ने इसे भी नही बख्शा था, तब से यहां पूरी तरह से आवागमन बंद चल रहा है। लंबे समय से क्षेत्रीय लोग वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कराने की मांग कर रहे थे। अब वह मांग पूरी हुई तो क्षेत्रीय निवासियों ने हर्ष व्यक्त किया। ...