इटावा औरैया, मई 21 -- इटावा। लेखपाल भर्ती परीक्षा 13 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच कराई गई। अधिकारियों ने लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। मुख्य गेट पर ही अभ्यर्थियों की तलाशी दी गई और इसके बाद भी निरीक्षण का सिलसिला जारी रहा। परीक्षा के दौरान यह भी देखने में आया कि उच्च शिक्षा प्राप्त युवा भी लेखपाल की परीक्षा देने के लिए आए। इनमें ऐसे युवा भी शामिल थे जिन्होंने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है और ऐसे युवा भी थे जो दूसरे विभागों में नौकरी कर रहे हैं। हमीरपुर से परीक्षा देने के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर आए जयप्रकाश ने बताया कि उन्होंने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है और इंजीनियर बनने का लक्ष्य बनाया था। इसके लिए पढ़ाई कर रहे लेकिन जब लेखपाल भर्ती के लिए वैकेंसी निकली तो उन्होंने आवेदन कर दिया...