शामली, फरवरी 28 -- समर्पण सेवा ट्रस्ट एवं जगत बंधु सेवा ट्रस्ट द्वारा शनिवार को कस्बा बनत, जनपद शामली में पांचवें फ्री मेगा हेल्थ चेकअप कैम्प एवं सफेद मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने फीता काटकर किया। विधायक ने ट्रस्ट की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और इनका आयोजन समय-समय पर होना चाहिए। शिविर में लगभग 178 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 12 मरीजों को सफेद मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। सभी चयनित मरीजों का ऑपरेशन संस्था द्वारा निःशुल्क कराया जाएगा। मरीजों की जांच बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरनगर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई तथा सभी को मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। संस्था के अध्यक्ष अमन नामदेव ने बताया कि ट्रस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.