शामली, अप्रैल 11 -- शामली। नगर क्षेत्र बनत स्थित वृहद गोशाला का शनिवार को डॉ. मेमपाल सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं का गहन मूल्यांकन किया। निरीक्षण के समय निदेशक ने गोवंश के स्वास्थ्य, चारे की गुणवत्ता और पेयजल की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया। इस दौरान अभिलेखों की जांच में भूसा पंजिका, हरा चारा पंजिका और पशु आहार पंजिका अपूर्ण पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और गौशाला संचालक को सभी रजिस्टर तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। गोशाला में मौके पर 331 पशु मौजूद पाए गए। निदेशक ने प्रबंधन को निर्देशित किया कि पशुओं की नियमित चिकित्सा जांच सुनिश्चित की जाए और स्वच्छता मानकों का सख्ती से पालन किया जाए। साथ ही, उन्होंने पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उपलब्ध कराने...