शामली, फरवरी 27 -- क्षेत्र के कस्बा बनत की होनहार बेटी डॉ. अस्मा परवीन ने डीपीएसआर यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली से फार्मास्युटिकल साइंसेज़ के अंतर्गत फार्माकोग्नोसी एवं फाइटोकैमिस्ट्री विभाग में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पूर्व प्रधान शब्बीर अहमद की पौत्री व किसान फरीद अहमद की पुत्री की इस उपलब्धि से पूरे परिवार व क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। गत दिवस उन्हें यह उपाधि विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह में नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रदान की गई। समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें पीएचडी की डिग्री प्रदान की। मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद अनिल कुमार उपस्थित रहे। समारोह में कुल 21 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.