गंगापार, अप्रैल 5 -- प्रदेश सरकार सड़कों की रौनक को लेकर भले ही गंभीर हो, लेकिन स्थानीय ठेकेदारों की लापरवाही के चलते सरकार की छवि पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मांडा ब्लॉक के लक्षन चौकठा गांव के सामने पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क का निर्माण कार्य लाखों रुपयों के लागत से कराया जा रहा है , लेकिन यह सड़क बनने के साथ ही मानकविहीन होने के कारण गड्ढा युक्त भी होती जा रही है। यह सड़क कई जगह से उखड़ने से स्थानीय लोगों में विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर काफी नाराजगी है। लोगों ने डीएम प्रयागराज और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत कर सड़क निर्माण के मानक के जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मांडा क्षेत्र की ज्यादातर सड़कें बनने के बाद ही गड्ढा युक्त हो जाती हैं। जनपद मुख्यालय से दूर होने के कारण इस क्षेत्र के नवनिर्मित सड़कों की जांच नहीं हो पाती , ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.