प्रयागराज, मई 2 -- थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना के नीबी खुर्द गांव में एक मई को बनाई गई दीवार को रात में ही ही कुछ लोगों ने गिरा दिया। पीड़िता ने मामले में एक महिला व उसके परिजनों के खिलाफ थरवई थाने में शिकायत की है।नीबी खुर्द गारापुर गांव की सुषमा शुक्ला पुत्री हरिश्चन्द्र शुक्ला ने पुलिस को बताया कि मायके में पिता की भूमि हमें मिली है। वर्तमान में कैलाशपुरी में रहती हूं। एक मई को अपनी भूमि पर दीवार बनवा कर अपने घर चली गई। रात में कुछ लोगों ने पूरी दीवार को गिरा दिया। सुषमा ने एक महिला और उसके परिजनों के खिलाफ थरवई थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...