बनचतरा को नया ग्राम पंचायत बनाने की मांग तेज
बोकारो, मई 18 -- गोमिया। गोमिया प्रखंड के बनचतरा में रविवार को नए ग्राम पंचायत गठन और परिसीमन की मांग को लेकर ग्रामीणों की आम सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता सोनाराम बेसरा ने की। सभा में बनचतरा मौजा अंतर्गत भौराटांड, बोरवाकोचा, रास्ताटोला, हड़हाडीह, पचंबा, कोदवाटांड, भुचुंगडीह, भट्ठाडीह व बाड़ेकोचा सहित आसपास के गांवों के काफी ग्रामीण शामिल हुए। सोनाराम बेसरा ने कहा कि बनचतरा वर्तमान में लोधी पंचायत का हिस्सा है, जबकि पंचायत सचिवालय की दूरी लगभग 7 किलोमीटर और गोमिया प्रखंड कार्यालय की दूरी 9 किलोमीटर है। दूरी अधिक होने के कारण ग्रामीणों को पंचायत और सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि यह आदिवासी बहुल क्षेत्र विकास से पीछे है, इसलिए नए पंचायत का गठन जरूरी है। यह भी पढ़ें- पूल बन जाने से झाझा से देवघर की दूरी हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.