सहरसा, मई 21 -- कहरा, एक संवाददाता। प्रखंड के बनगांव को नगर पंचायत का दर्जा मिले पांच वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन बिजली व्यवस्था आज भी बदहाल बनी हुई है। नाम के लिए बनगांव फीडर जरूर बना दिया गया, लेकिन इसी फीडर से नगर पंचायत समेत कई ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति की जा रही है। परिणामस्वरूप हल्की बारिश, तेज हवा, आंधी या गर्मी बढ़ते ही बिजली व्यवस्था जवाब देने लगती है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के बीच गहराया बिजली संकट, ग्रामीण क्षेत्रों में लो-वोल्टेज और कटौती से लोग बेहालबिजली कटौती की समस्या उमस भरी गर्मी में तीन - चार दिन पर किसी न किसी तकनीकी खराबी का हवाला देकर शाम से लेकर आधी रात तक रुक-रुक कर बिजली काटना यहां की स्थायी समस्या बन चुकी है। आर्थिक रूप से सक्षम परिवार किसी तरह इनवर्टर के सहारे समय काट लेते हैं, लेकिन गरीब परिवारों को अंधेरे...