सहरसा, जून 12 -- कहरा, एक संवाददाता। बनगांव नगर पंचायत में गंदे जल की निकासी की समस्या के समाधान की दिशा में पहल तेज हो गई है। बुडको द्वारा नए क्षेत्रों में ड्रेनेज निर्माण की योजना बनाई गई है। इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों ने कई मुख्य मार्गों में सर्वे एवं मापी का कार्य शुरू कर दिया है। नगर पंचायत की मुख्य पार्षद दीपिका ने बताया कि ड्रेनेज निर्माण के लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है। बनगांव राज्य के सबसे घनी आबादी वाले नगर पंचायत क्षेत्रों में शामिल है। यहां वर्षों से जलनिकासी बड़ी समस्या बनी हुई है। वर्ष 2001 के बाद कई सड़कों के किनारे पक्के नालों का निर्माण कराया गया, लेकिन अनेक क्षेत्रों में आज भी नालों के अभाव में गंदा पानी सड़कों पर बहता है। यह भी पढ़ें- अधौरा बाजार में जलनिकासी का प्रबंध नहीं इससे कीचड़ और फिसलन की समस्या बनी रहती ह...