मुंगेर, मई 18 -- कहरा, एक संवाददाता। बनगांव थाना से सटे उत्तर सरकारी अरगरा परिसर एवं आसपास की सार्वजनिक जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में प्रशासन ने बड़ी पहल की है। यह भी पढ़ें- 15 दिन बाद भी नहीं हटा अतिक्रमणअतिक्रमण हटाने के निर्देश अंचल कार्यालय द्वारा अवैध कब्जाधारियों को 23 मई तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि निर्धारित समय तक अतिक्रमण नहीं हटाने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। बताया गया है कि थाना से सटे उत्तर - पूर्व स्थित अरगरा परिसर की जमीन सरकारी सार्वजनिक भूमि है, जिस पर वर्षों से अवैध कब्जा किया गया है।कार्यालय भवन निर्माण की उम्मीदें प्रशासन की इस कार्रवाई से अब नगर पंचायत बनगांव के बहुप्रतीक्षित कार्यालय भवन निर्माण की उम्मीदें तेज हो गई हैं। गौरतल...