सहरसा, मार्च 3 -- कहरा, एक संवाददाता। प्रखंड के बनगांव में सोमवार को बसंती पर्व होली सामाजिक ऊंच - नीच और साम्प्रदायिक दीवारों को तोड़ते हुए आपसी सद्भाव के रंग में सराबोर होकर मनाई गई। सुबह से ही ग्रामीण युवा और बुजुर्ग जैर बनाकर होली गीत गाते हुए अपने-अपने टोले में धुरखेल खेलते नजर आए। लोग एक-दूसरे को धूरा लगाकर गले मिलते रहे। इसके बाद सभी टोले के लोग भगवती स्थान पहुंचकर प्रणाम कर धुरखेल का समापन किया। स्नान-भोजन के उपरांत पुनः जैर बनाकर मनसा राम खां दरवाजा, विषहरी स्थान, ललित झा बंगला, मयूरी खां दरवाजा, खोखा बाबू चौक, सलहेश स्थान, डिहली बंगला, ब्रह्म स्थान और गोपाल ठाकुरवाड़ी सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर होली खेली गई। तीसरे पहर फिर से भगवती स्थान पर घंटों रंग-गुलाल और रंगीन पानी की फुहारों के बीच होली का उल्लास चरम पर रहा। पीएचईडी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.