बनखंजो में फांसी के फंदे से झूलता मिला युवक का शव
गिरडीह, जून 15 -- पचम्बा, प्रतिनिधि। पचम्बा थाना क्षेत्र के बनखंजो क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान पंकज कुमार राम 28 के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की मां सरिता देवी ने बताया कि पंकज ने करीब छह वर्ष पूर्व चांदनी खातून से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों बनखंजो में अलग रहकर जीवन-यापन कर रहे थे। सरिता देवी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और झगड़ा होता रहता था, जिससे पंकज मानसिक रूप से परेशान रहता था। उन्होंने आरोप लगाया कि चांदनी का किसी अन्य व्यक्ति से भी संबंध था और कुछ दिन पहले पंकज ने उसे एक व्यक्ति के साथ देखा था। इसके बाद से वह काफी तनाव में रहने लगा था। परिजनों के मुताबिक, घटना वाले दिन पंकज की तब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.