घाटशिला, जनवरी 30 -- बहरागोड़ा। बनकाटा गांव में रामसाई मंडी की अध्यक्षता में गांव के महिला एवं पुरुषों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वर्गीय पूर्व माझी बाबा बेज सोरेन के निधन के बाद रिक्त पड़े माझी पद पर उनके पुत्र बाघराय सोरेन को पदभार सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान आदिवासी पारंपरिक शासन व्यवस्था के तहत बहरागोड़ा के तोरप परगना शिल्हु मंडी ने नए माझी बाबा बाघराय सोरेन को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कराया। बैठक में मधुसूदन किस्कू, नायकु किस्कू, लाबाई हेंब्रम, धनाई हेंब्रम, बिंदु हेंब्रम, मेघराय मुर्मू, धानी हेंब्रम, पानमानी किस्कू, मालती सोरेन, अंजलि मंडी, वीर सिंह सोरेन, हीरामणि टुडू, नीरू मुर्मू सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.