देवरिया, जनवरी 7 -- लार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। लार क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 4 प्रतियोगिता स्वामी देवानंद मठ इंटर कॉलेज के ग्राउंड में सातवां दिन का मैच मंगलवार को बनकटा बनाम केसीएम नवलपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बनकटा की टीम नें विनय साहनी के शानदार शतक की बदौलत निर्धारित 12 ओवर में 191 रनो का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में उतरी केसीएम नवलपुर की टीम ने 142 रनों पर सिमट गई। इस प्रकार बनकटा की टीम 50 रनों से मैच जीतकर प्रतियोगिता के सेमीफाइलन में प्रेवश करने वाली पहली टीम बन गयी। मैच के मुख्य अतिथि समाजसेवी डिब्लू लारी ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजक रजत सिंह गोलू, सूरज वर्मा, विनीत, गुड्डन, इमरान, शुभम सिंह, डीबी आदि ने किया है। मैच में निर्णायक की भूमिका में रणजीत सिंह यादव व मोनू सुतावरी रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.