मोतिहारी, अगस्त 30 -- बनकटवा,एक संवाददाता। कॉलेज विहीन प्रखंडों में ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए शुरू किये गये डिग्री कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। हाल प्रखंड क्षेत्र के उ.म.विद्यालय गोढीया में संचालित सरकारी डिग्री कॉलेज का है। यहां डिग्री कॉलेज की शुरुवात तो कर दी गई, लेकिन कॉलेज को अपना भवन भी नसीब नहीं है। दूसरे विद्यालय परिसर में संचालित इस कॉलेज में न स्थाई भवन है और न ही लाइब्रेरी और प्रयोगशाला के लिए कमरा। जानकारी देते हुए प्राचार्य श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने बताया कि कॉलेज संचालन करने के लिए अभी तक ग्यारह प्रोफेसरों और एक सहायक की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह भी पढ़ें- Motihari News: नये डिग्री कॉलेजों में आवश्यक सुविधाओं का टोटा लेकिन आदेशपाल और सफाईकर्मी की प्रतिनियुक्ति नहीं की गई ...