बलरामपुर, मई 17 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। बनकटवा रेंज क्षेत्र के बनकटवा गांव में तेंदुए की लगातार आमद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पिछले कई दिनों से तेंदुआ गांव और आसपास के इलाकों में घूमता देखा जा रहा है। कुछ दिन पूर्व तेंदुए के हमले में दो लोग घायल भी हो चुके हैं, जिसके बाद से ग्रामीण भय के साये में जीवन जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शाम ढलते ही लोग घरों से निकलने से कतराने लगे हैं। बच्चों और महिलाओं में सबसे अधिक डर बना हुआ है। शनिवार रात भी ग्रामीणों ने गांव के पास तेंदुआ देखे जाने की सूचना दी। बावजूद इसके वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने पर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीण छोटू, मगन, दिनेश, श्रवण कुमार यादव, उमर, रामू और रामबक्स ने आरोप लगाया कि वन विभाग केवल गांव में खाली पिंजर...