बधेव-मालेंडी मार्ग कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
शामली, अगस्त 19 -- बुधवार देर शाम शहर के बधेव-मालेंडी मार्ग पर अज्ञात कार सवार द्वारा बाइक में टक्कर मार दिए जाने से युवक की मौत हो गई, जबकि उसका एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के गांव बधेव निवासी 18 वर्षीय रोनी पुत्र संजू मालैंडी मार्ग स्थित एक प्लास्टिक की फैक्ट्री में मजदूरी का कार्य करता था। बताया जाता है कि बुधवार देर शाम वह अपनी बाइक पर सवार होकर मालैंडी निवासी एक अन्य साथी के साथ वापस अपने गांव लौट रहा था। बताया जाता है कि जब वह बधेव-मालैंडी मार्ग के निकट पहुंचे तो इसी दौरान अज्ञात कार चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवार दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.