कानपुर, मार्च 1 -- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र व बधिर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से रविवार को सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। खलासी लाइन स्थित उप्र वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान के मैदान पर हुए मैच में बधिर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने आठ विकेट से मैच जीता। बधिर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अमन खान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रोहित सक्सेना, पंकज श्रीवास्तव, प्रदीप मोहन चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.