सासाराम, जून 21 -- करगहर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिरिसियां गांव के बधार में रविवार को शौच के लिए गए एक अधेड़ व्यक्ति की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, सिरिसियां गांव निवासी 45 वर्षीय कृष्णा कुमार रविवार सुबह प्रतिदिन की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान ग्रामीण गांव के बधार में पानी से भरे एक गहरे गड्ढे के पास पहुंचे, जहां कृष्णा कुमार की एक चप्पल दिखाई दी। यह भी पढ़ें- बधार में गहरे पानी में डूबने से अधेड़ की मौत, जांच में जुटी पुलिस इसके बाद ग्रामीणों ने पानी में तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद गहरे पानी से कृष्णा कुमार का शव बरामद किय...