सासाराम, मार्च 22 -- पेज तीन जंगली जानवरों की संख्या बताई जा रही है तीन वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने शुरू किया अभियान दिनारा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के महरोढ़ तथा भानस गांव के बधार में रविवार को लकड़बग्घा जैसे जानवर दिखाई पड़ने के बाद से किसानों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। ऐसे में लोग अपने-अपने खेतों में जाने से भी कतराने लगे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सरपंच प्रतिनिधि सोनू कुशवाहा तथा डायल 112 ने तत्काल वन विभाग की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम में शामिल वन परिषद पदाधिकारी राहुल कुमार के नेतृत्व में वनरक्षी दिलीप कुमार, कन्हैया कुमार, अभिलाषा कुमारी, सुनील कुमार, राजकमल तथा रंजीत कुमार आदि मौके पर पहुंचे व कथित लकड़बग्घों को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बताया जाता है कि वन विभाग की टीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.