भोपाल, मार्च 9 -- मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर खुशखबरी है। और इस बार खुश होने की वजहें भी कई हैं। एक तरफ जहां 5 और शावकों का जन्म हुआ है तो दूसरी तरफ पहली बार (पिछले करीब 100 सालों में) देश में चीतों की संख्या 50 के पार चली गई है। एक और खास बात यह है कि इनमें से 33 'देसी' चीते हैं यानी कि इनका जन्म भारत की धरती पर हुआ है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को खुशखबरी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नाम्बियाई मादा चीता ज्वाला तीसरी बार मां बनी है। इस बार उसने 5 शावकों को जन्म दिया। उन्होंने यह भी बताया कि भारत में अब अब कुल 53 चीते हो गए हैं, जिनमें से 33 का जन्म भारत में हुआ है। दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला स्थलीय जीव चीता करीब 7 दशक पहले भारत से विलुप्त हो गया था। सितंबर 2022 में केंद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.