कौशाम्बी, फरवरी 12 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ हाल पता हिसामपुर निवासी तौकीर अहमद पुत्र रईश ने बताया कि वह अपनी शिष्य कशिश किन्नर के साथ समारोहों में ढोलक बजाकर बधाई मांगता था। कुछ दिनों पहले कशिश की मौत हो गई। इसके बाद उसकी शिष्य काजल इलाके के पथरा कला गांव निवासी महबूब पुत्र छेद्दू के साथ मिलकर बधाई मांगने लगी। पीड़ित के मुताबिक अब उसको बधाई मांगने पर महबूब गाली-गलौज करते हुए धमकी देता है। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.