आगरा, मार्च 1 -- अछनेरा थाना क्षेत्र के कीठम गांव में रविवार दोपहर किन्नरों से मारपीट की गई। बधाई मांगने पहुंची किन्नर टोली को कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़ितों ने थाना अछनेरा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार चंद्रमुखी और सनाया टीम के साथ रविवार दोपहर करीब एक बजे कीठम गांव में बधाई मांगने पहुंचे थे। अटूस गांव से एक व्यक्ति अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। तीस हजार रुपये प्रतिमाह देने की जबरदस्ती करने लगा । किन्नरों ने विरोध किया। आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए किन्नरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट में चंद्रमुखी के सिर में चोट आई है। पीड़ितों का आरोप है कि शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना की सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची। इसके बाद पीड़ित किन्नर थाना अछनेरा पहुंचे और लिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.