रामपुर, अप्रैल 12 -- सिविल लाइंस क्षेत्र में बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुट फिर टकरा गए। एक गुट के किन्नरों ने दूसरे गुट कि किन्नर को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी तो आरोपी अब पीड़ित के ग्रुप में आपत्तिजनक मैसेज भेज रहे हैं। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने सिविल लाइंस कोतवाली में दूसरे गुट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। क्षेत्र में बधाई मांगने को लेकर आए दिन किन्नरों के बीच विवाद होता रहता है। कुछ दिनों पहले सिविल लाइंस क्षेत्र में मालगोदाम तिराहे पर किन्नरों के दो गुट भिड़ गए थे। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस मामले में दोनों गुट ने सिविल लाइंस व शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब एक बार फिर सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में किन्नरों के दो गुट टकरा गए। ...