सहारनपुर, मार्च 28 -- देवबंद। श्रीराम नवमी उत्सव मेन बाजार स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। वहीं भगवान श्रीराम के जन्म के बधाई गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। शिव मंदिर शिखर पर समाजसेवी चौ. सुखपाल सिंह ने और भगवान श्रीकृष्ण मंदिर शिखर पर किराना व्यापारी प्रवीण कुमार गर्ग ने ध्वज स्थापित किए। संदीप कुमार सिंघल सर्राफ ने अपने पिता स्व. स्वामीशरण सिंघल और माता स्व. बिमला देवी की पुण्य स्मृति में मंदिर प्रांगण में विधि विधान से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कराई। महेश गिरधर पार्टी ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया। मंदिर कमेटी ने अतिथियों का मोतियों की माला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। मंदिर में निर्मित गर्भगृह में ठाकुर जी का सोने का सिंहासन, शुद्ध चांदी मढे हुए दरवाजे एव...