अल्मोड़ा, मार्च 1 -- क्षेत्र में होली महोत्सव की धूम मची है। रानीखेत नगर में जगह जगह महिलाओं की बैठकी रंग जमा रही है, वहीं चिलियानौला और बधांण में पुरुषों की खड़ी होली ने धूम मचाई है। सुबह से ही होल्यार होली की वेशभूषा में गांव गांव जा रहे हैं। बधांण गांव में चीर बंधन के साथ ही होली का दौर शुरू हो गया था। रविवार को होली दाड़मी, ठासमी, नौपय्या सहित तमाम स्थानों पर पहुंची। यहां देर शाम तक लोगों ने जमकर रंग जमाया। सोमवार को पुरुषों की खड़ी होली हैड़ाखान मंदिर से होकर चिलियानौला मुख्य बाजार पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.