बद्री ऋषिदेव की हत्या मामले में आठ पर प्राथमिकी दर्ज, तीन गिरफ्तार
अररिया, मई 31 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज थाना क्षेत्र के भिट्ठा गांव में भूमि विवाद में हुई बद्री ऋषिदेव की जघन्य हत्या मामले में मृतक के परिजन बुधनी देवी के बयान पर आठ लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस मामले में पुलिस में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों में मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ पप्पू, भुटाई और रोहुपा शामिल हैं। रानीगंज पुलिस ने इन तीनों अभियुक्तों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना को लेकर दर्ज प्राथमिकी में बुधनी देवी ने बताया है कि शुक्रवार के दिन में उनका नाती घर के समीप वाले जमीन में बांस काट रहा था, इसी दौरान मोहम्मद इस्लाम ने बांस काटते देख लिया। यह भी पढ़ें- गलती से बघुवा टोला में दबंगों के हत्थे चढ़ा बेकसुर बद्री ऋषि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.