बद्रीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी मामले पर 'आप' का प्रदर्शन
हल्द्वानी, जुलाई 9 -- हल्द्वानी, संवाददाता। बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी प्रकरण के विरोध में गुरुवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में धरना-प्रदर्शन कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। आप के कुमाऊं पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष हर्ष सिरोही ने कहा कि बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं की खबरों ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। मामले की जवाबदेही तय की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मंदिरों की सुरक्षा और चढ़ावा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाया जाए। यह भी पढ़ें- कौन हैं संदीप तिवारी और जगत चौहान, ये जांच अफसर करेंगे बदरीनाथ चढ़ावा चोरी का 'इलाज' यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.