देहरादून, मई 1 -- गोपेश्वर। बद्रीनाथ धाम में कपड़ों की दुकान संचालित करने वाली अंजली नामक महिला के साथ एक व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का झांसा देकर ठगी करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया आरोपी अक्षय अग्रवाल दुकान पर पहुंचा। 11,000 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करने का दावा करते हुए महिला से 11,000 रुपये नगद लेकर चला गया। कुछ ही देर बाद महिला को संदेह हुआ और वह तत्काल थाना बद्रीनाथ पहुंची, जहां उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना समय गंवाए त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम द्वारा रात में ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। और आरोपी की पहचान कर उसके संभावित स्थानों पर तलाश की गई। तत्परता और सूझबूझ से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी तक पहुंचकर उसे पकड़ लिया और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.