चम्पावत, सितम्बर 23 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत से श्रद्धालुओं का दल बद्रीनाथ के लिए रवाना हुआ। दर्जाधारी श्याम पांडेय, मुकेश महराना और विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने दल को हरी झंडी दिखाई। दल में 12 महिलाओं समेत कुल 35 श्रद्धालु शामिल हैं। जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि प्रदेश सरकार वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन कराने के लिए उद्देश्य से पंडित दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना संचालित की जा रही है। बताया कि योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थयात्रा कराई जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...