बद्नीनाथ धाम चढ़ावा चोरी में प्रमोद नौटियाल ही नहीं कई और भी थे शामिल, CCTV ने खोले कई नए राज
देहरादून, जुलाई 16 -- उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के मामले में पुलिस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच में खुलासा हुआ है कि चढ़ावे की चोरी में बीकेटीसी का कर्मचारी प्रमोद नौटियाल अकेला नहीं था। इस बड़े खेल में अन्य लोग भी शामिल थे, जो पुलिस के रडार पर हैं। सीओ चमोली मदन सिंह बिष्ट और निरीक्षक महादेव प्रसाद उनियाल की जांच टीम ने जब वीडियो रिकॉर्डिंग को खंगाला तो सामने आया कि प्रमोद नौटियाल 2 जुलाई को ही नहीं, बल्कि इससे पहले 22 जून, 25 जून और 28 जून को हुई दान गणनाओं के दौरान भी चढ़ावे की चोरी कर रहा था। अब तक की जांच में सबसे अहम तथ्य यह सामने आया है कि गणना कक्ष में प्रमोद के अलावा भी कुछ अन्य संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए हैं। फुटेज में ये लोग भी दानपात्रों से निकाला गया चढ़ावा चोरी करके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.