मुंगेर, मार्च 20 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर के नयागांव स्थित बद्दीपाड़ा में स्वर्गीय निर्जला देवी की स्मृति में संतमत सत्संग का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान सत्संग, प्रवचन, रामायण पाठ, भजन-कीर्तन, आरती एवं सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। मौके पर स्वामी गुरुदेव बाबा ने अपने प्रवचन में कहा कि "मनुष्य शरीर ही मोक्ष का द्वार है।" उन्होंने सत्संग की महत्ता बताते हुए कहा कि सत्संग से व्यक्ति का जीवन सुधरता है और उसे सही मार्ग मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि बिना ईश्वर की कृपा के सत्संग प्राप्त होना संभव नहीं है और यही जीवन में बुद्धि, यश, मुक्ति और ऐश्वर्य का आधार है।सत्संग आश्रम के सचिव ओमप्रकाश गुप्ता न...