बांदा, मई 31 -- बदौसा। झांसी मिर्जापुर नेशनल हाईवे बागै नदी पर बना पुल बांदा और चित्रकूट दो जनपदों को जोड़ता है। यहां से रोज हजारों छोटे बड़े वाहनों का आवागमन होता है। पुल का निर्माण 1952 में करवाया गया था, जो अब उम्र पूरी कर चुका है। इस समय यह जर्जर हो चुका है। नदी में लगे दो पिलर अपनी जगह छोड़ चुके है और रेलिंग कई बार क्षतिग्रस्त होकर गिर चुकी हैं। इनकी मरम्मत करा दी जाती है। पड़ताल में बागै नदी पुल की हालत बिल्कुल खस्ता मिली। ग्रामीणों ने बताया कि जब यह पुल बनाया गया था, तब इतने भारी वाहन नहीं चलते थे। यह भी पढ़ें- भारी वाहनों के निकलने पर डोलने लगता है मंदाकिनी पुल अब इसमें मौरंग व गिट्टी से ओवरलोड ट्रक रातोंदिन गुजरते हैं। जब ये वाहन निकलतें है तो पुल में कंपन पैदा हो जाताी है। ऐसा लगता है कि कहीं पुल की छत व स्लैब न धंस जाए। ग्रामीण पु...