मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- जिगना। बदेवरा चौबे गांव स्थित बाबा बदेवरानाथ मंदिर की दान पेटी शनिवार को सीसीटीवी की निगरानी में खोली गई, जिसमें 21,600 रुपये नकद मिले। वहीं प्रयागराज के मांडा क्षेत्र की मुन्नी देवी केशरी ने 13 हजार रुपये अलग से दान किए। प्रधान माहेश्वरी उपाध्याय ने बताया कि दान की राशि मंदिर की बिजली, पेयजल, सीसीटीवी और अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च होती है। इस दौरान महंत महेंद्र गिरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...