बदायूं, मई 3 -- गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने जिले के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे द्वारा प्रताप नगर से लालकुआं के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी बदायूं स्टेशन पर दोनों दिशाओं में रुकेगी, जिससे गुजरात और उत्तराखंड जाने वाले मुसाफिरों का सफर आसान हो जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल द्वारा जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 09119 प्रताप नगर-लालकुआं स्पेशल प्रत्येक रविवार को प्रताप नगर से चलेगी। यह ट्रेन सोमवार सुबह 08:55 बजे बदायूं पहुंचेगी और बरेली होते हुए दोपहर 12:45 बजे लालकुआं जाएगी।वापसी यह भी पढ़ें- गर्मियों में करिए प्रताप नगर बड़ोदरा-लालकुआं सुपरफास्ट ट्रेन का सफर में गाड़ी संख्या 09120 लालकुआं-प्रताप नगर स्पेशल प्रत्येक सोमवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.