बदायूं, अप्रैल 6 -- सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयास से पांच करोड़ की चार नई सड़कों के लिए मंजूरी मिल गयी है। सड़क निर्माण के बाद 15-20 गांवों के लेागों को लाभ मिलेगा। विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से टेंडर प्रकिया जल्द पूरी कराकर काम शुरू कराने के निर्देश दिये हैं। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता सड़कों के निर्माण के लिए शुरू से ही काफी गंभीर रहे हैं, उनका यह मानना है कि सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की तस्वीर बदलती है और फिर लोगों की तकदीर। सड़कों से ही विकास का रास्ता निकलता है। विधायक के प्रयास से चार और नई सड़कों के लिए मंजूरी मिल गयी है। ये सड़कें पांच करोड़ की लागत से बनकर तैयार होंगी। संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह ने स्वीकृति आदेश जारी कर दिया है।इन सड़कों का निर्माण होगादराबनगर से कली मार्ग, ग्राम नई से फुलवाय, नवाबगंज...