फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 6 -- अमृतपुर, संवाददाता। बदायूं रोड पर बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गये। घटना को देखते हुये आस पास के लोग दौड़े। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गयी है। शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र के अस्तौली गांव निवासी मनोज कुमार अपनी पत्नी और दो वर्षीय पुत्री दिव्या को बाइक पर बैठाकर दवा दिलाने के लिए शहर जा रहे थे। बदायूं रोड पर जब राजेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलीगढ़ गांव के नजदीक धर्मकांटा के पास पहुंचे कि तभी राजपुर निवासी रामनाथ की बाइक से आमने सामने भिड़ंत हो गयी। इसमें यह चारो लोग घायल हो गये। घटना को देखते हुये आस पास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। एंबुलेंस को सूचना देकर बुलाया गया। प्रधान प्रदीप गुप्ता व रोड से निकल रहे ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। घायलों क...