फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 28 -- अमृतपुर। बदायूं रोड पर शुक्रवार की सुबह दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत हो गयी। वह अपने घर का इकलौता था। हादसे में दूसरा बाइक सवार घायल हुआ है। उसे इलाज को भर्ती कराया गया है। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र के सेमरझाला गांव निवासी 38 वर्षीय कमलेश सिंह अपने घर से बाइक पर सवार होकर मामी की गमी उठाने के लिए अमृतपुर क्षेत्र में जाने के लिए निकले थे। जब वह बदायूं रोड पर तहसील के सामने से गुजर रहे थे कि तभी सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार से बाइक की भिड़ंत हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों उछलकर दूर जा गिरे। घटना को देखते हुये राहगीरों की भीड़ लग गयी। जानकारी थाना पुलिस को दी गयी। दोनों को इलाज के लिए राजेपुर सीएचसी ले जाया गया जहां से हालत गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.