बदायूं रोड पर कार में डंपर ने मारी टक्कर साधु की मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 24 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। बदायूं रोड पर अमृतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को खड़ी कार को पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार साधु की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया । पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। जनपद मैनपुरी के नगरिया चौराहा हनुमान मंदिर के पास के निवासी 40 वर्षीय बाबा राम भारती उर्फ रामू भारती अपने साथी गंगा भारती उर्फ धरू के साथ कार से जरियनपुर की ओर जा रहे थे। बदायूं रोड पर रास्ते में अमृतपुर थाना क्षेत्र स्थित दयानंद इंटर कॉलेज के पास किसी कार्यवश उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर दी। दोनों कार के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इस बीच फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने नियंत्रण खो दिया और पीछे से कार में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.