बदायूं में 174 स्वयं सहायता समूह हजम कर गये 1.75 करोड़
बदायूं, मई 18 -- विकास भवन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बाल विकास के बाद स्वरोजगार सहायता समूहों में घपले की बू आ रही है। स्व सहायता समूह के जरिये लखपति दीदी का सपना सजोय 174 स्वयं सहायता समूहों में बड़ा खेल सामने आया है। इन स्वसहायता समूहों ने सामुदायिक निवेश निधि के तौर पर एक करोड़ 75 लाख रुपये ले तो लिये, पर लौटाये नहीं। अब लोन देने वाले बैक समूहों से रिकवरी करेंगे। घपलेबाजी खुलने के भय से विकास भवन के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन मे हड़कंप मचा है। समूह बनाकर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत महिलाओं को रोजगार दिये जाने की योजना संचालित है। इसके लिये महिलाओं के स्वयं सहायता समूह बनवाए जाते हैं। उन्हें कुटीर उद्योग या अन्य स्वरोजगार का अवसर देने के लिये लोन दिया जाता है। जिले में 20,700 समूहों में 2.15 लाख महिलाएं जुड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.