बदायूं, जनवरी 8 -- बदायूं, घने कोहरे के बीच बदायूं-दातागंज हाईवे पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। किसरुआ गांव के समीप सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग किसान को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने ट्रक चालक को दौड़कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने बामुश्किल चालक को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे कुछ देर तक यातायात ठप रहा। जानकारी के अनुसार किसरुआ गांव निवासी 66 वर्षीय प्रेमपाल सिंह शुक्रवार सुबह शौच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वे बदायूं-दातागंज हाईवे पार कर रहे थे। उस समय सड़क पर घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम थी। तभी सामने से आ रहे ट्रक चालक को सड़क प...