बरेली, मार्च 17 -- बदायूं भारतीय किसान यूनियन ने निर्माण खंड-2 लोक निर्माण विभाग आफिस का घेरावकर हंगामा किया। अध्यक्षता सूरजपाल सिंह ने की। संचालन युवा जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह यादव ने किया। बदायूं से जुड़े सड़क निर्माणों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। जिला उपाध्यक्ष हरीश पटेल ने कहा, मुरादाबाद फर्रुखाबाद रोड नजदीक दादी की रसोई से पहले एक फैक्ट्री मालिक ने लोक निर्माण विभाग की जगह पर अवैध निर्माण कराकर कब्जा कर लिया है। जिससे यहां वाहनों को निकलने में असुविधा होती है। अवैध दीवार एवं गार्डन नहीं हटाया। पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी के कारण सरकारी जमीन पर कब्जा है। बदायूं बिसौली रोड पर सिलहरी ग्राम से गुरपुरी बिनायक में पेंटेड रोड के निर्माण में ठेकेदार ने खेल कर दिया। मानकों की अनदेखी की गई। कोषाध्यक्ष हरवंश पटेल ने कहा कि लोग परेशान हैं। जिला अध्य...