बदायूं, अप्रैल 1 -- एमएलसी वागीश पाठक ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से भेंट की। इस दौरान जिले में फूड प्रोसेसिंग पार्क के निर्माण की मांग की। एमएलसी ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग पार्क का मुख्य उद्देश्य फसल की कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम करना मूल्यवर्धन और किसान की आय में वृद्धि करना होता है। फूड प्रोसेसिंग पार्क के निर्माण से बदायूं के किसानों को निश्चित तौर पर लाभ होगा। फूड प्रोसेसिंग पार्क योजना भारत सरकार की एक पहल है, जो खेत से सीधे बाजार तक आधुनिक बुनियादी ढांचा प्रदान करती है। यह योजना कृषि उत्पादों के भंडारण, प्रसंस्करण और पैकेजिंग के लिए क्लस्टर-आधारित दृष्टिकोण अपनाती है, जिससे किसानों की आय बढ़ती है, फसल बर्बादी कम होती है और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.