बदायूं, मार्च 11 -- बदायूं में दूसरे दिन भी कोहरा छाया रहा। रात के समय घाना कला खाने से दक्षता सुन रही जिसके चलते फोरलेन से लेकर स्टेट हाईवे तक बड़े वाहनों ने ढाबों पर अपने वाहनों को खड़ा कर सुबह होने का इंतजार किया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है अगले चार दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। 15 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है। पिछले चार दिनों दिन और रात के पारे में बढ़ोत्तरी से तेज गर्मी होने से लोगों ने पंखा व कूलर चलाना शुरू कर दिया।बीची आधी रात बाद से फिर से कोहरा छाने से यातायात प्रभावित हुआ। वाहन चालकों को लाइट चला कर सुबह के समय गुजरना पड़ा। मौसम में अचानक बदलाव से लोग अचंभित हैं। मार्च के महीने में अमूमन कोहरा देखने को नहीं मिलता। बुधवार सुबह हल्की ठंड के चलते लोगों को पंखे व कूलर बंद करने पड़े। सुबह के समय लोगों ने स्वेटर और जैकेट पहनकर निकले।ड...